15 जून 2019 - 13:23
बिना सुबूत के ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी इल्ज़ाम का साथ देने पर कोर्बिन ने ब्रिटिश सरकार को लताड़ा

ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरमी कोर्बिन ने ब्रिटेन की, ईरान विरोधी अमरीकी इल्ज़ाम का समर्थन करने पर, आलोचना की है।

इरना के अनुसार, जेरमी कोर्बिन ने शनिवार को एक ट्वीट में ब्रितानी विदेश मंत्री जेरमी हंट की, ओमान सागर में तेल के 2 टैंकर पर हमले के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराने पर आधारित अमरीकी अधिकारियों के बयान का समर्थन करने पर, आलोचना की।

कोर्बिन ने अपने ट्वीट में लिखाः ब्रितानी सरकार को सैन्य तनाव को नहीं बढ़ाना चाहिए जो परमाणु समझौते जेसीपीओए से अमरीका के निकलने के बाद से शुरु हुआ है।

लेबर पार्टी के नेता ने कहा कि तेल के टैंकरों पर हमले के संबंध में बिना किसी सुबूत के सरकार के जोशीले बयान से सिर्फ़ जंग का ख़तरा बढ़ेगा।

ग़ौरतलब है कि ओमान सागर में 13 जून को तेल के 2 टैंकरों में आग लग गयी। इस घटना के तुरंत बाद अमरीका ने बिना किसी सुबूत के इस घटना में ईरान   लिप्त होने का इल्ज़ाम लगाया।

तेल टैंकरों में आग लगने के बाद, ईरान की नौसेना का राहत जहाज़ तेल टैंकरों के कर्मियों की मदद के लिए बढ़ा और उसने इन कर्मियों को दक्षिणी ईरान के जास्क बंदरगाह उचित सेवा व एलाज के लिए पहुंचाया।

ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने तेल टैंकर में आग लगने की घटना को संदेहास्पद बताया और ईरान की ओर से क्षेत्रीय वार्ता सभा की स्थापना का सुझाव दिया।